फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कैंट रोडवेज से आनंद विहार के लिए बस सेवा शुरू, कोरोना के बाद से बंद थी, जल्द ही नेपाल के लिए भी बस

Sun, 27 Aug 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इटावा डिपो की नॉन एसी बस रोजाना शाम साढ़े छह बजे वाराणसी कैंट रोडवेज से रवाना होकर प्रयागराज औऱ कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे आनंद विहार पहुंच रही है। यह सेवा कोरोना काल से बंद थी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल से बंद वाराणसी से आनंद विहार के लिए नॉन एसी बस सेवा शुरू हो गई। लॉकडाउन से पहले वाराणसी परिक्षेत्र के ग्रामीण डिपो की नई दिल्ली के बीच एसी बस वॉल्वो और स्कैनिया चलती थी। मगर, कोरोना के कारण यह सेवा बंद हो गई, अब नॉन एसी बस सेवा इटावा डिपो की ओर से शुरू की गई है।

विज्ञापन


इटावा डिपो की यह साधारण बस रोजाना शाम साढ़े छह बजे कैंट स्टेशन से रवाना होकर प्रयागराज, कानपुर, इटावा होते हुए अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे आनंद विहार पहुंचा रही है। लगभग 17 से 18 घंटे में वाराणसी से आनंद विहार का सफर तय हो रहा है। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के अनुसार वाराणसी-नई दिल्ली का प्रति यात्री किराया 1254 रुपये है।

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा सितंबर में शुरू होने की उम्मीद

वाराणसी रोडवेज की इंडो-नेपाल मैत्री बस सेवा भी कोरोना के समय से ही बंद है। काठमांडो और वाराणसी के बीच परमिट को लेकर समझौता हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार सितंबर माह में इस सेवा के बहाल होने की उम्मीद है।

हरिद्वार के लिए एसी बस सेवा जल्द

काशी विश्वनाथ की नगरी से हरिद्वार के बीच एसी बस सेवा जल्द शुरू होने के लिए दोनों राज्यों के बीच परमिट को लेकर सहमति बनी है। ऐसा पहली बार होगा कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी से उत्तराखंड के हरिद्वार तक रोडवेज की बसें चलेंगी। इससे दोनों राज्यों के तीर्थ यात्रियों को बहुत सहूलियत होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है, परमिट को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

बिहार के लिए फिर शुरू होगी बस सेवा

रोडवेज कैंट से तीन वर्ष पहले बिहार के गया और डेहरी के लिए साधारण बसें संचालित होती थीं। बाद में परमिट नवीनीकरण नहीं होने और यात्रियों की संख्या कम होने के चलते यह बस सेवा बंद हो गई। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार जल्द ही यह सेवा शुरू होगी। चंदौली और वाराणसी से बिहार के लिए बसें चलेंगी। चंदौली में 200 करोड़ से इंटर स्टेट बस अड्डा भी बनाया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें