फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सवारी बिठाने पर बस चालक को पीटा, तोड़फोड़, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। क्षेत्र के एक इंस्टिट्यूट के पास हाइवे पर पुणे (महाराष्ट्र) जा रही सवारी बस को मनबढ़ों ने रोककर चालक की पिटाई की। विरोध करने पर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित चालक ने बुधवार को एक नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजस्थान के आनंदपुर थाना क्षेत्र के ब्यावर निवासी जीवन राय ने बताया कि वाराणसी से सवारियों को लेकर पुणे महाराष्ट्र जा रहा था। भीगीपुर में हाईवे पर बस रोककर 8 से 10 मनबढ़ों ने सवारी उठाने का विरोध करते हुए मारपीट की। आभा ट्रैवल्स के विकास दुबे समेत आठ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें