फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी-भदोही मार्ग पर चार घंटे चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी-भदोही मार्ग पर मंगलवार को 11 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान बुल्डोजर से कई निर्माण तोड़े गए। लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समझाकर लोगों को हटा दिया। करीब तीन बजे तक अतिक्रमण तोड़ने के बाद मलबा हटाया गया। करीब तीन सौ मीटर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान वाहनों को आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था।
विज्ञापन

वाराणसी-भदोही मार्ग पर चांदपुर से परमपुर तक फोर लेन बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण की जद में आ रहे सभी मकानों और दुकानों पर लोक निर्माण विभाग ने नापी करके निशान पहले ही लगा दिया था। कार्रवाई शुरू होते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान वाराणसी-भदोही मार्ग को चांदपुर चौराहे से लोहता थाने तक बंद कर दिया गया था। करीब तीन बजे तक तोडफोड़ के बाद मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को फिर अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें