क्रेडाई पूर्वांचल ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन! स्वयं
वाराणसी बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स के ओर से मंगलवार को तेलियाबाग स्थित एक रेस्तरां में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने एसोसिएशन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। एसोसिएशन के महामंत्री संतोष राय ने कंट्रैक्टर्स के हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन की प्रतिबद्धता दोहराई और संस्था में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। समारोह के दौरान संस्था के पदाधिकारियों को अबीर–गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जीडी गुप्ता, सदस्य सुजीत सिंह, शिवम निर्मल समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता भुनेश्वर द्विवेदी ने किया।