फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आम बजट निराशाजनक, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बोलीं- शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं खास

Sat, 04 Feb 2023 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने आम बजट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सरकार का बजट बेहद निराशाजनक है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर राशि कम हो गई है।
विज्ञापन
बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं मीरा कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने आम बजट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सरकार का बजट बेहद निराशाजनक है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर राशि कम हो गई है। गरीबों और बेरोजगारों के लिए कुछ खास नहीं है।

विज्ञापन


शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बनारस पहुंची पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने राजघाट स्थित संत रविदास के मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने अपने पिता पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संत रविदास को चादर चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

मीरा कुमार ने कहा कि संत रविदास मध्ययुग में भले ही थे लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वह चाहते थे कि समाज में बराबरी हो, किसी भी तरह का भेदभाव ना हो। उन्होंने अमृतवाणी के जरिए अपना संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें