मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शक्तिपीठ आश्रम स्थित धम्म शिक्षण केंद्र में बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर सूत्र पाठ किया। शाम को बौद्ध मठों में भी दीप जलाए गए। इसी तरह सारनाथ स्थित कंबोडियन मंदिर, थाई मंदिर, बर्मा मंदिर, जापानी मंदिर में भी बुद्ध पूर्णिमा के आयोजन हुए।
भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दर्शकों व पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निशुल्क रहा। पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप पर चलने वाली लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए आज 150 दर्शक निशुल्क लाइट एंड साउंड शो का लुफ्त उठाया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धम्म चक्र विहार इंटर कॉलेज से शुक्रवार को छात्र व छात्राओं की रैली निकाली गई। जिसमें अहिंसा, जीवो पर दया आदि का संदेश दिया गया।