उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से बीएसएनएल टावर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने आग पर किसा तरह से काबू पाया। उस आगजनी में बीएसएनएल का 2 करोड़ की कीमत का केबल जल गया।
जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर में रविवार दोपहर डेढ़ बजे बीएसएनएल के टावर में शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां पर रखे बीएसएनल के केबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। टावर के गार्ड सोमनाथ ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
उसने इसकी सूचना जेई को दी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी।