फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Daredevils: राजपथ पर कौशल दिखाने वाले जवानों का बनारस में भव्य स्वागत

Sun, 11 Sep 2022 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश की सुरक्षा में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बाइकर जवान रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। इस दौरान डमरू व शंखनाद से उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
बीएसएफ के बाइकर जवान रविवार शाम वाराणसी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देश की सुरक्षा में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के बाइकर जवान रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। इस दौरान डमरू व शंखनाद से उनका स्वागत किया गया। राजपथ पर अपने हैरतंगेज करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीतने वाली टीम के 60 सदस्यों ने जब काशी की धरती पर अपना कदम रखा तो सभी ने हर-हर महादेव के उद्घोष से उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इन जवानों की टोली बीएसएफ की मोटर साइकिल से शिलांग से दिल्ली की 2014 किलोमीटर की यात्रा पर निकली है। रविवार शाम डोफी टोल प्लाजा के पास ऑक्सीजन क्लब और स्थानीय लोगों ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।

बाइकर के समूह के टीम लीडर विश्वजीत भाटिया ने कहा कि हम यहां से जा तो जरूर रहे हैं, लेकिन बनारस वालों ने हमारा दिल जीत लिया है। स्वागत कार्यक्रम की कड़ी में ऑक्सीजन क्लब के विक्रांत दुबे, अजय सिंह, सुधांशु शर्मा, दीपक, रविंद्र गिरी, कौशल सिंह, राजेश मिश्रा, बीर भद्र सिंह, अरविंद मिश्रा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें