फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 40 हजार रुपये के साथ साला गिरफ्तार, जीजा की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हुकुलगंज से एक बुजुर्ग को ऑटो में बैठाकर जीजा और साले ने जबरन चौकाघाट पर उतार दिया। इसके साथ ही उनकी जेब से 40 हजार रुपये चुरा लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर चेतगंज थाने की पुलिस ने आरोपी साले को पकड़ कर 40 हजार रुपये बरामद कर लिया। आरोपी के जीजा की पुलिस की तलाश कर रही है। जैतपुरा थाना के तपोवन आश्रम के रहने वाले बुजुर्ग गिरीश चंद्र त्रिपाठी को गत सात फरवरी को हुकुलगंज में बड़ागांव क्षेत्र के हरहुआ डीह निवासी शमशेर शाह ने अपने ऑटो में बैठाया था। ऑटो में शमशेर की पत्नी का भाई भदोही जिले के चौरी थाना के अर्जुनपुर गोइलहा का रहने वाला अब्दुल कादिर भी सवार था। चेतगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्त में आए अब्दुल कादिर ने बताया कि उसका जीजा ऑटो लेकर भाग गया है। उसने कहा था कि रुपये का आधा-आधा बंटवारा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें