मोहनिया। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत सदुल्लहपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में भाई ने दूसरे भाई की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। रामगढ़ के सदुल्लहपुर निवासी तारकेश्वर बिंद और हीरामन बिंद के बीच भूमि विवाद का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। रविवार को धान की कटाई के दौरान दोनों में मारपीट हो गई। हीरामन ने लाठी से पीटकर तारकेश्वर बिंद की हत्या कर दी। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि लाठी डंडे से मारपीट के दौरान एक भाई की मौत हुई है, तारकेश्वर की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।