फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जयमाल के बाद दुल्हन की चचेरी बहन गायब, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Thu, 04 May 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कपसेठी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती है। दो दिन पहले चचेरी बहन की शादी के लिए अपने गांव आई थी।  किशोरी के गायब होने का मामला तब सामने आया जब जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर के आधार पर चोलापुर थाने में एक नामजद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कपसेठी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती है। ननिहाल से बीते दो मई को वह अपनी चचेरी बहन की शादी में अपने गांव आई थी।

विज्ञापन


रात 10:30 बजे किशोरी के गायब होने का मामला तब सामने आया जब जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो गया। परिजन और रिश्तेदार किशोरी की खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद किशोरी के पिता ने लखनसेनपुर बनकट निवासी अर्जुन गुप्ता के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा चोलापुर थाने में दर्ज कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें