फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छतों पर मिले ईंट-पत्थर, ड्रोन कैमरे से हुई तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोषीपुरा इलाके में शनिवार की दोपहर अचानक ही पथराव नहीं शुरू किया गया था। बल्कि, इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। रविवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके के कुछ घरों की छतों का जायजा लिया तो ईंट-पत्थर के ढेर मिले। फोर्स लगाकर मकानों की छतों से ईंट और पत्थर हटवाए गए। साथ ही हिदायत दी गई कि दोबारा ईंट और पत्थर छतों पर इकट्ठा न करें। ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ताजिया जुलूस निकाले के दौरान हुए बवाल के बाद रविवार को शिया अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात की और मामले में शिकायत दर्ज कराई। कमेटी के रिजवान का आरोप है कि सुन्नी समुदाय के एक ताजिये का जुलूस दोषीपुरा मैदान के रास्ते से निकलता है। किसी दूसरे ताजिया जुलूस के निकालने की परंपरा नहीं है। इसके बावजूद नक्खीघाट और आसपास के इलाकों से शनिवार की दोपहर लोग ताजिया लेकर आ गए। इसका विरोध किया गया। पुलिस व पीएसी तैनात थी, फिर भी पथराव किया गया। डेढ़-दो घंटे तक बहस भी चली, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। दोनों तरफ से घेरकर पथराव किया गया। पथराव से 64 बच्चे, महिला व पुरुष घायल हुए हैं। इनमें से 40 का उपचार मंडलीय अस्पताल में हुआ है। 24 घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में हुआ है। साजिश के तहत काले कपड़े पहने गए और भीड़ के बीच आकर हमला किया गया। कानून सबकी रक्षा करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर पूरा भरोसा है। न्याय जरूर मिलेगा।



दोषीपुरा मैदान में लगे सीसी कैमरे भी क्षतिग्रस्त
दोषीपुरा मैदान में लगे सीसी कैमरे भी उपद्रव के दौरान क्षतिग्रस्त किए गए थे। उनके तार काटे गए। उपद्रवियों की मंशा थी कि पथराव के साक्ष्य पुलिस-प्रशासन को नहीं मिलनी चाहिए। हालांकि, रविवार को पुलिस की मौजूदगी में सभी सीसी कैमरे ठीक कराए गए। नए कैमरे भी लगे। जो तार काटे गए थे, उसे ठीक कराए गए।
विज्ञापन


-
पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने किया रूटमार्च
दोषीपुरा और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को पांच थानों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने रूट मार्च किया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अफवाह के चक्कर में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें। जो कोई भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा, वह कड़ी कार्रवाई की जद में आएगा।

पथराव होते ही भागने लगे पुलिसकर्मी
दोषीपुरा इलाके में शनिवार के पथराव का दौरान एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी दोषीपुरा इलाके में भीड़ के साथ खड़े थे। इस दौरान कई लोग हाथों में कुर्सियां लेकर हंगामा कर रहे थे। अचानक पथराव शुरू हुआ तो पुलिस कर्मी मौके से भागने लगे। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
-
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, धरना जारी
घटना के बाद से दोषीपुरा मैदान पर शिया समुदाय के लोग धरने पर बैठे हैं। शिया अमन कमेटी के रिजवान का कहना है कि पथराव कर बच्चों को घायल करने और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। इसके बाद ही हम शेष धार्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो धरना जारी रहेगा। जानबूझकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, तभी अच्छा संदेश जाएगा और पीड़ितों के साथ न्याय होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें