फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र के लिए सजाया गया सेट, अब गंगा किनारे रणबीर-आलिया करेंगे शूटिंग

Sun, 02 Jun 2019 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शूटिंग के लिए तैयार किया सेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग होने वाली है। इसके लिए काशी में गंगा किनारे शूटिंग की तैयारी हो गई है। रविवार शाम से यहां शूटिंग होने वाली है।

विज्ञापन


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए गंगा किनारे चेतसिंह घाट और किले के अंदर सेट तैयार किया गया है। किले के अंदर शिव मंदिर का दृश्य बनाया गया है और चेतसिंह घाट पर मंदिर के बाहर का सीन शूट होगा।

फिल्म के अनुसार नायक शिव और नायिका ईशा की पहली मुलाकात शिव मंदिर के बाहर घाट पर होती है। वहीं काशी के रामनगर किले में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। रामनगर किले में शूटिंग 6 जून से की जाएगी। वहीं शनिवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शूटिंग के लिए चेतसिंह घाट और चेतसिंह किले पर लगे सेट का जायजा लिया। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लंदन में की गई, तो वहीं दूसरे शेड्यूल में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बनारस में होनी है। ये शेड्यूल 18 दिनों का है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें