वाराणसी। बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र सभागार में 18 मई को ''''साठ का पाठ'''' कार्यक्रम होगा। इसमें कविताओं की किताबों का लोकार्पण किया जाएगा। हिंदी विभाग के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल और न्यूरो प्रो. विजयनाथ मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजन समिति की एक बैठक हुई। संयोजक डॉ. विंध्याचल यादव ने बताया कि कार्यक्रम हिंदी विभाग और राम छाटपार शिल्प न्यास की ओर से कराया जा रहा है। पहला सत्र कविता पर, दूसरा आलोचना-विचार, तीसरा संस्मरण और चौथा लेखक से संवाद पर केंद्रित होगा। प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल पर आधारित किताबों का लोकार्पण होगा। पटना से कवि अरुण कमल, दिल्ली से मदन कश्यप, प्रयागराज से वरिष्ठ कवि हरीश चंद्र पांडेय, कोलकाता से आलोचक प्रो. अरुण होता आएंगे। ब्यूरो