सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बीएचयू केंद्रीय ग्रंथालय में पांच दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी 31 अक्तूबर से चार नवंबर लगेगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शनी दुर्लभ ग्रंथ और पांडुलिपि अनुभाग में लगाई जाएगी। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, विचार, जीवन और संघर्ष के बारे में जानने का मौका मिलेगा। मुख्य आकर्षण पटेल द्वारा महात्मा गांधी को लिखे गए पत्र होंगे।