फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर/ चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर सोता पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले राजा बाबू उर्फ भिंडी का शव बुधवार सुबह तीसरे दिन गौरा उपरवार घाट के पास बरामद हुआ। 10 अगस्त को मुस्तफाबाद निवासी बुजुर्ग बाबूनंदन ने छलांग लगाई थी। अबतक उनकी तलाश नहीं की जा सकी। राजा की सोमवार को किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह बाइक लेकर घर से निकल गया और बाइक पुल पर खड़ी करने के बाद पानी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एनडीआरएफ टीम और परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। तीन दिन तक तलाशी अभियान के बाद बुधवार सुबह गौरा उपरवार घाट के पास शव बरामद हुआ। राजा बाबू दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें