फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से मिलने गई बहन को भाई ने पीटा तो फंदे से लटककर दी जान, भाई ने शव पत्थर से बांधकर नदी में फेंका

Tue, 06 Feb 2024 10:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक युवती प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। जानकारी होने पर भाई ने पीटकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद भाई ने शव पत्थर से बांध कर वरुणा नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी छोटी बहन का शव पत्थर से बांध कर फुलवरिया क्षेत्र में वरुणा नदी में फेंक दिया। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस ने मंगलवार को युवक की निशानदेही पर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम 18 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। इसकी जानकारी उसके बड़े भाई को मिली। युवती को उसके प्रेमी के घर से लाकर भाई ने  मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो देर रात लड़की का शव ई-रिक्शा पर लादकर फुलवरिया क्षेत्र में ले गया और पत्थर से बांध कर वरुणा नदी में फेंक दिया।

पुलिस की पूछताछ में भाई ने कहा कि बहन की आत्महत्या के बाद लोकलाज के डर से उसने उसका शव वरुणा नदी में प्रवाहित किया था। उधर, इस संबंध में लोहता थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि 112 नंबर पर युवती की आत्महत्या और शव मिलने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। युवती के भाई से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि प्रेमिका की मौत की सूचना पाकर उसका प्रेमी भी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में कूद गया था। उसके परिजनों और पड़ोसियों ने उसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें