फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेलियानाला घाट पर नाव विवाद, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तेलियानाला घाट पर नाव बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में सोमवार को दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक नाविक ने अपनी नाव गंगा में धकेलने और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने चाकूबाजी का आरोप लगाया है। पीड़िता रेनू साहनी ने आदमपुर पुलिस को बताया कि उनके परिवार में ससुर के समय से नाव संचालन का काम होता है। वह अपनी देवरानी संगीता साहनी के साथ नाव चलाती हैं। 13 नवंबर की रात रमाशंकर उर्फ गोरख अपने बेटों आकाश और सागर के साथ पहुंचा। उन्होंने उनकी बंधी नाव खोलकर गंगा में धकेल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। रेनू के अनुसार, घटना का वीडियो भी बनाया गया है। दूसरे पक्ष के आकाश साहनी ने तेलियानाला घाट निवासी राजकुमार साहनी, बबलू साहनी, किशन, छोटू, विष्णु, गोलू और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आकाश ने चाकूबाजी और मारपीट का आरोप लगाया है। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें