क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और एसआईएस इंडिया लिमिटेड सिविल डिफेंस की ओर से ब्लाॅकवार रोजगार मेला 17 फरवरी से लगेगा। शिविर लगाकर युवाओं को सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर में भर्ती किया जाएगा। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि 17-18 फरवरी को चिरईगांव ब्लॉक, 19-20 फरवरी को आराजीलाइन, 21-23 फरवरी को काशी विद्यापीठ, 24-25 फरवरी हरहुआ, एक व दो मार्च चोलापुर, छह व सात मार्च को बड़ागांव, आठ व नौ मार्च को पिंडरा और 10 व 11 मार्च को सेवापुरी में भर्ती शिविर लगेगा। युवाओं का शारीरिक मापदंड और हाईस्कूल पास होना चाहिए। सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए।