काशी में बनारस लिट फेस्ट (Banaras Litrature Fest) का दूसरा संस्करण रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसमें साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े नामी-गिरामी कलाकारों की मौजूदगी होगी। इस दौरान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभूतियों को गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार और नव भारत सर्जक सम्मान दिया जाएगा।
ये जानकारी आयोजन समिति के सचिव राजेश सिंह और उपाध्यक्ष अशोक कपूर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय बनारस लिट फेस्ट में बॉलीवुड गीतकार समीर अंजान, अभिनेता आशुतोष राणा, चित्रकार आबिद सुरती, साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता अरुण कमल, उदय प्रकाश, बद्री नारायण, उदय नारायण सिंह सहित कई लेखक, कलाकार, संस्कृति कर्मी शामिल होंगे। फेस्ट में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी अपनी पुस्तक प्रणब माई फादर, ए डॉटर रिमेंबर्स पर टॉक ऑन प्रणब सत्र में बात करेंंगी।
अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।
अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।
अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।