फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के मामले में मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खजुरी पांडेयपुर निवासी छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर निगम से जन सूचना अधिकार के तहत पिछले दिनों ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के मामले में 14 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। उन्होंने ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया, नियमावली, न्यूनतम एवं अधिकतम अवधि, नोटिस एवं सुनवाई की प्रक्रिया के बारे में सूचना मांगी है। इसके अलावा अपील व्यवस्था, केवल 2 माह के लिए ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों के नाम, आदेश की प्रति, कारण एवं संबंधित नियमों के बारे में पूछा है। इसके साथ ही, पिछले 5 वर्षों में ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों की सूची, कारण, अवधि, क्षतिपूर्ति से संबंधित विवरण भी मांगा गया है। आवेदनकर्ता ने कहा है कि यह मामला जनहित और पारदर्शिता से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें