फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती होंगे ब्लैक फंगस के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। आयुर्वेद संकाय की ओपीडी ब्लॉक में बने पोस्ट कोविड वार्ड से भर्ती मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बृहस्पतिवार से शिफ्ट किया जाएगा। एमएस ने तैयारियों का जायजा भी लिया। अस्पताल में अब कुल 191 मरीजों में 46 की मौत, 13 के डिस्चार्ज होने के बाद 132 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों को अभी चेस्ट वार्ड और आयुर्वेद संकाय की ओपीडी ब्लॉक में बने पोस्ट कोविर्ड वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। अब जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, भर्ती संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में ओपीडी शुरू होने के साथ ही मरीजों की सामान्य दिनों की तरह भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस वजह से पोस्ट कोविड वार्ड से मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा। बुधवार को तैयारियां पूरी कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें