फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौपाल से 50 हजार युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और वाराणसी के प्रवासी प्रभारी प्रियांशु तिवारी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में संगठन पूरे देश में नमो युवा चौपाल आयोजित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में 35 हजार चौपाल होगी। वाराणसी में 25 फरवरी से दो मार्च तक कार्यक्रम चलेगा। शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में कहा कि बनारस के 20 मंडलों में 400 स्थानों पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनमें 50 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी आशीष चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं का विश्वास हैं। आज देश ही नहीं दुनिया के युवा प्रधानमंत्री की ओर देख रहे हैं। इस मौके पर अमित पांडेय, राकेश राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें