भाजपा के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय एवं महानगर विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। पार्टी में चल रही गतिविधियों की स्वतः जानकारी लेना हमारा कर्तव्य है। कहा कि जो लोग अभी तक एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, उनके नाम हम बीएलए-2 और बीएलओ से सामंजस्य बैठा कर मतगणना सूची में अवश्य डलवा दें। संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया। बैठक में मधुकर चित्रांश, प्रकाश अशोक जाटव, राजेश त्रिवेदी, पीयूष अग्रवाल, प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय मौजूद रहे।