गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में शान द्वारा निर्मित पार्षदों महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि द्वारा
भाजपा के महानगर कार्यालय में मंगलवार को नामित पार्षदों को सम्मानित किया गया। सभी पार्षदों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नामित पार्षद नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, अशोक जाटव, मधुप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल मौजूद रहीं।