फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सपा सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के हमीरपुर (महोबा) संसदीय क्षेत्र के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा टीम ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल और जिला अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता निर्मला सिंह पटेल ने कहा सपा सांसद ने अपनी सांविधानिक गरिमा और पद की मर्यादा को भूलकर जिस प्रकार की अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया है, उससे देश की संपूर्ण नारी शक्ति में रोष है। इस दौरान गीता शास्त्री, साधना पांडेय, सबा परवीन, सुरेखा सिंह, नरगिस, मुमताज बानो, रेखा सोनी, सारिका सेठ आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें