सूचना के आधार पर दिनेश पाल, सूरज यादव, अनूप सरोज, मन्टू सरोज, अभिषेक सरोज, गणेश सरोज, मनीष पांडेय, रमेश पाल, सुरेश सरोज, श्यामबाबू, पवन, साहिल गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, विशाल राजभर, विकास राजभर के संग लाठी-डंडे और रॉड से लैस होकर पहुंचे और राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी।
राजकुमार के अधमरा होने पर बेटे को बचाने पशुपति नाथ सिंह (71) आए तो वह भी गुस्से की भेंट चढ़ गए। रॉड से उनके सिर पर कई वार किया था। फरारी के दौरान रॉड को सामनेघाट पुल से गंगा में फेंका था। उपचार के दौरान पशुपतिनाथ सिंह ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ा था।
एसटीएफ वाराणसी यूनिट के निरीक्षक प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि भाजपा नेता की हत्या में फरार आकाश उर्फ टमाटर कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में है। अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए वह रोडवेज कैंट पर अपने किसी एक साथी का इंतजार कर रहा है। सिगरा थाने की फोर्स को लेते हुए घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा के जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71) की हत्या में फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रही हैं। सभी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित है। 17 नामजद में अब तक आकाश सरोत सहित 13 आरोपियों को सिगरा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार फरार आरोपियों संदीप गुप्ता, विशाल राजभर, श्याम बाबू अन्य के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।