फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव का निधन

विज्ञापन
जगदीश प्रसाद की फाइल फोटो
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव का रविवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। चार दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रविन्द्रपुरी काॅलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जनसंघ काल से पार्टी में जुड़े जगदीश प्रसाद का कद पार्टी में वरिष्ठ नेता के रूप में रहा। 1995 में शासन से नगर निगम में मनोनीत सभासद रहे। अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम नियमावली की विशेष जानकारी के कारण इनकी एक अलग पहचान रही। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र श्रीकांत यादव ने दी। नाटी इमली बौलियाबाग से निकली शवयात्रा मणिकर्णिका पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। शव यात्रा में एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवरतन राठी, आरपी कुशवाहा, सपा नेता मनोज राय धूपचंडी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें