समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को सारनाथ रिंगरोड के पास सिंहपुर में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विराट बिरहा दंगल हुआ। इस दौरान हुई एसआईआर की समीक्षा बैठक में की गई। मुख्य अतिथि समाजवादी विचारधारा के प्रो. लक्ष्मण यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। ये लोग बच्चों के हाथों से कलम किताब छीनकर तलवार देने का काम कर रहे हैं। शिक्षा, रोजगार का बजट घटा दिया गया है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिले में चल रहे एसआईआर के तहत जमा किए जा रहे फाॅर्म 6 एवं 7 पर विशेष रूप से निगरानी रखने की जरूरत है। आयोजक आनंद यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, आनंद मोहन गुड़डू, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, उमेश प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ। बाबा से सांसद धर्मेंद्र यादव के दीर्घायु व स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। सपा नेता मनोज यादव, मनीष यादव ने किया। इस अवसर पर रमाकांत जायसवाल, दुर्गा यादव, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।