फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरसी पर याद किए गए शहनाई के उस्ताद, मकबरे पर चढ़े फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहनाई के बादशाह उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 17वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद कर नमन किया। दरगाह-ए-फातमान स्थित उनके मकबरे पर लोगों ने अकीदत के फूल चढ़ाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। हालांकि, इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि देने में जिला प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा। उस्ताद के परिजनों और उनके चाहने वालों ने ही उन्हें याद किया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां फाउंडेशन की ओर से उस्ताद के मकबरे पर दुआख्वानी के साथ नौहाख्वानी हुई। दोपहर में पहुंचे अजय राय ने अकीदत पेश करते हुए कहा कि उस्ताद देश की धरोहर हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उस्ताद के पौत्र आफाक हैदर और संयोजक शकील अहमद जादूगर ने बताया कि जिला प्रशासन, मंडलायुक्त आदि प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई थी। मगर कोई नहीं पहुंचा। उस्ताद की बेटी जरीना बेगम, पौत्री शाहीन फातमा, कहकशां आदि भी अकीदत पेश करने पहुंचीं थीं। इस मौके पर दरगाह के मुतवल्ली अब्बास रिजवी शफक, प्रमोद वर्मा, इमरान अहमद, हाजी इस्लाम ने उस्ताद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



उस्ताद के नाम से ट्रेन चलाने की मांग
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां फाउंडेशन की ओर से उस्ताद के नाम पर बनारस से एक ट्रेन चलाने की मांग की गई। संयोजक शकील अहमद ने केंद्र सरकार से मांग की कि उस्ताद ने शहनाई को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। उनके नाम पर एक ट्रेन चलाई जानी चाहिए।

दिल का खिलौना हाय टूट गया...

फोटो

वाराणसी। मधु मूर्छना दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडिया टूरिज्म नॉर्दर्न रीजन की ओर से महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर यादें बिस्मिल्लाह का आयोजन हुआ। इस दौरान उस्ताद के पुत्र नासिर अब्बास ने साथियों के साथ शहनाई बजाकर अपने अब्बा को याद किया। उन्होंने शहनाई पर उस्ताद की प्रिय कजरी की धुन बजाई।
विज्ञापन

उपशास्त्रीय गायिका डॉ. सोमा घोष ने घन घना घन बोले जिया मोरा डोले... और दिल का खिलौना हाय टूट गया... सुनाकर सभी को मुग्ध कर दिया। इस दौरान उस्ताद बिस्मिल्लाह पर बनीं लघु फिल्म यादें बिस्मिल्लाह छात्राओं को दिखाई गई। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक शुभंकर घोष की इस फिल्म की सभी ने सराहना की। इस दौरान प्रो. नागेंद्र पांडेय, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, डॉ. राजेश्वर आचार्य, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने उस्ताद को श्रद्धांजलि दी। संचालन अंकिता खत्री और धन्यवाद ज्ञापन अजय गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें