फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी पहुंची बिरसा मुंडा संदेश यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर निकली संदेश यात्रा में शामिल
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर निकाली गई भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा बृहस्पतिवार को काशी पहुंची। सोनभद्र जिले के दुद्धी से शुरू हुई यात्रा का स्वागत निवेदिता शिक्षा मंदिर महमूरगंज में हुआ। प्रधानाचार्य आनंद प्रभा सिंह ने विद्यार्थियों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जाने पर कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यहां से यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन, देहरादून (उत्तराखंड) के लिए रवाना हो गई। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, अखिल भारतीय जनजातीय कार्य सह संयोजक निलेश , महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इकाई अध्यक्ष ओम आकाश मौर्य,राहुल पांडेय, धृति सिंह, आदित्य सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें