फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला का पर्स और मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का पर्स और मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार
विज्ञापन

मिर्जामुराद। मेहंदीगंज गांव में रिंग रोड के पास शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला का पर्स और मोबाइल छीन लिया। महिला ने घटना के संबंध में मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है।
राजातालाब बाजार से सामान खरीद कर मालविका गुप्ता बेनीपुर स्थित अपने मायके ज्ञानपुर नहर मार्ग से पैदल जा रही थीं। उन्होंने अपने भाई को फोन कर बुलाया था। बातचीत कर वह मोबाइल अपने पर्स में रख रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार कर उनका पर्स और मोबाइल छीन कर रिंग रोड से जंसा की तरफ भाग निकले। मालविका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मालविका के अनुसार, पर्स में 1500 रुपये और मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज
मिर्जामुराद। नकछेदपुर गांव निवासी अविनाश सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को रुचि सिंह ने बताया कि उनका मायका मिर्जामुराद में है। ससुराल में 10 लाख रुपये दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। 10 दिन पहले ससुराल जाने पर पता लगा कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। रुचि सिंह की तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने में उनके पति अविनाश सिंह, ससुर संतोष सिंह, सास आशा सिंह, जेठानी रितु सिंह और जेठ मनीष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें