फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के तलवा डीघ गांव के पास सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में कूड़ी खुर्द गांव निवासी मुन्ना केसरवानी ( 31) की मौत हो गई। मृतक मुन्ना अपनी बाइक से कटरा बाजार दुकान का सामान और केला, आम खरीद कर लौट रहा था। तलवा गांव में सड़क पर बच्चों को बचाने के प्रयास में सड़क के किनारे आम के पेड़ से टकरा गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर परिजन डीघ सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। मृतक चार पुत्रियों का पिता भी था। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें