फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक को ओवरटेक में बाइक सवार मैजिक से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के नैपुरा गेट के सामने मंगलवार की रात ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक की मैजिक से टकराकर मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी सुरेश कुमार उर्फ पोलार्ड (26) अपने दो दोस्त ओमप्रकाश (32) निवासी खेमपुर और पुरंदरपुर निवासी आशीष पाल (30) के साथ बाइक से जंसा बाजार से घर लौट रहे थे। वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित नैपुरा गांव गेट के सामने ट्रक को ओवरटेक करने लगे। वाराणसी की तरफ आ रहे माल वाहक मैजिक से सीधी टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जंसा पुलिस ने सुरेश उर्फ पोलार्ड को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मैजिक चालक रोहित इमानवेल (32 निवासी कैंट का पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने बताया कि पोलार्ड अपने दो भाइयों में छोटा था और कैटरिंग का काम करता था। पिछले माह ही पोलार्ड की शादी हुई थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां इंदिरा देवी, पत्नी पुष्पा बेसुध हो गईं।
विज्ञापन





जापानी बौद्ध मंदिर परिसर से पर्यटक का मोबाइल चोरी
सारनाथ। जापानी बौद्ध मंदिर के पास से मंगलवार को एक सैलानी का मोबाइल चोरी हो गया। इस दौरान पर्यटक पुलिस ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। नोएडा के गोड़ सिटी की आकांक्षा गोड़ अपने दो परिचितों के साथ सारनाथ घूमने आई थी। आकांक्षा का मोबाइल कहीं चोरी हो गया। पर्यटक थाना में शिकायत करने पहुंची तो महिला सिपाही ने उसे सारनाथ थाने भेज दिया। आकांक्षा का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की जगह गुमशुदगी की तहरीर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें