फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्कूल परिसर में बाइक मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, दो माह पहले की थी बेटे की शादी

Thu, 20 Jul 2023 01:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर बाइक मिस्त्री राजाराम यादव (55) ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर राजाराम यादव ने आत्मघाती कदम उठाया। 
विज्ञापन
बाइक मिस्त्री राजाराम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर बाइक मिस्त्री राजाराम यादव (55) ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटके शव को देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर राजाराम यादव ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने दो माह पहले ही अपने एक बेटे की शादी की थी। मुनारी(बकैनी)गांव निवासी राजाराम यादव मुनारी बाजार में अंगद साव के कटरे में बाइक बनाने का काम करता था। बुधवार देर रात वह घर से निकला।

अपनी दुकान से 100 मीटर की दूरी पर कम्पोजिट विद्यालय के पास पाकड़ के पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर झूल गया। सुबह जब आसपास के लोगों ने राजाराम यादव को पेड़ पर लटका देखा तो उसके पुत्र योगेंद्र को सूचना दी। राजाराम के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है। पुत्र की 12 मई को शादी हुई थी। पत्नी फुलदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में उतराया मिला युवक का शव

लंका थाना क्षेत्र के नगवा चौकी अंतर्गत मदरवा इलाके में गंगा किनारे गुरुवार सुबह अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। उम्र 40 साल से कम है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी शिनाख्त की कोशिश जारी है। चौकी प्रभारी नगवा जितेंद्र मौर्या ने बताया कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। कहीं से बहकर आया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें