फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव पर बड़ी खबर: काशी में चार मई को होंगे चुनाव, आरक्षण में कोई बदलाव नहीं

Sun, 09 Apr 2023 09:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक नगर निगम में मेयर और पार्षदों के आरक्षण में किसी का बदलाव नहीं है। मेयर का पद अनारक्षित ही रहेगा। इस पद के लिए कोई भी चुनावी ताल ठोंक सकता है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में पहले चरण यानी चार मई को नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इसकी अधिसूचना रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है। नगर निगम और नगर पंचायत के मेयर, पार्षद, अध्यक्ष व सभासदों के आरक्षण में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 30 मार्च को जारी आरक्षण की सूची यथावत रखी गई है। इस चुनाव में 16.11 लाख 490 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक नगर निगम में मेयर और पार्षदों के आरक्षण में किसी का बदलाव नहीं है। मेयर का पद अनारक्षित ही रहेगा। इस पद के लिए कोई भी चुनावी ताल ठोंक सकता है। 100 वार्डों के आरक्षण में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद पहले की तरह पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 10 वार्डों के आरक्षण में भी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन

यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

चुनाव वाले क्षेत्रों में नए काम नहीं

अधिसूचना के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी नए काम नहीं होंगे। पुराने काम चलते रहेंगे।

कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

पहले चरण में नगर निगम और नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 से 17 अप्रैल के बीच पूरी की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल और 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चार मई को चुनाव और 13 मई को नतीजे घोषित होंगे।

 

 

विज्ञापन

Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
जोन का नाम पुरुष महिला कुल मतदाता

दशाश्वमेध 1,91,547 1,57,934 3,49,481

भेलूपुर 2,05,075 1,87,443 3,92,518

आदमपुर 1,46,109 1,23,402 2,69,511

कोतवाली 60,237 51,939 1,12,176

वरुणापार 2,60,391 2,27,413 4,87,804
 

गंगापुर नगर पंचायत

पुरुष             महिला       कुल मतदाता

3,600             3,273             6,728


कुल मतदाता 8,63,359 7,48,131 16,11,490

ये सभी आंकड़े निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें