बीएचयू में विज्ञान संस्थान के निदेशक वरिष्ठ प्रोफेसर संजय कुमार को स्प्रिंगर नेचर की ओर से सम्मानित किया गया। स्प्रिंगर नेचर एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड्स के अंतर्गत एडिटोरियल कॉन्ट्रीब्यूशन अवाॅर्ड दिया गया। प्रो. संजय भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। स्प्रिंगर नेचर विश्व का एक अग्रणी शैक्षणिक, वैज्ञानिक और शैक्षिक प्रकाशन संस्थान है, जो हर वर्ष अपने वैश्विक शैक्षणिक समुदाय में संपादकीय उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए कई पुरस्कार देता है। एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड उन संपादकों को दिया जाता है जिन्होंने रिसर्च आर्टिकल के मूल्यांकन, प्रस्तुत रिसर्च पेपर की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने में योगदान दिया हो। पांडुलिपियों के प्रबंधन में शीर्ष 20 प्रतिशत संपादकों को भी ये सम्मान मिलता है।