बीएचयू के महिला महाविद्यालय के प्रो. अरुण सिंह को दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के एकेडमिक काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है। विवि की ओर से अधिसूचना जारी कर एकेडमिक काउंसिल के नए सदस्यों की सूचना दी गई। प्रो. सिंह बीएचयू के कार्यवाहक कुलसचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में भूगोल विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं।