फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मई-जून में सुबह 7 से खुलेगा बीएचयू का म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मई और जून में बीएचयू का म्यूजियम भारत कला भवन सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेगा। गर्मी के दौरान विजिटर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भारत कला भवन में विजिट करने का आम समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होता है। अब समय बदलने की यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के अवकाश और हर रविवार को लागू नहीं होगी। वहीं, इस अवधि में मध्याह्न अवकाश नहीं रहेगा। बीएचयू के म्यूजियम में करीब दो हजार साल प्राचीन वस्तुएं और चित्रकलाओं को सहेज कर रखा गया है। साथ ही महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को मिला भारत रत्न का प्रतीक और उनसे जुड़ीं कई दुर्लभ वस्तुएं और कागजात को सहेज कर रखा गया है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें