काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. रामकुमार सिंह को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद का कुलपति नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने एक जुलाई से तीन वर्ष के लिए उन्हें नियुक्ति दी है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्यपाल का आदेश जारी किया है। प्रो. सिंह बीएचयू के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। वह 2005 में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बने थे। 2007 में बीएचयू में सेवा शुरू की। वर्ष 2018 में वह सीनियर प्रोफेसर बन गए थे।