जूनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में भुल्लनपुर की टीम ने कंचनपुर को 5-0 से पराजित कर दिया। भुल्लनपुर की ओर से नव्या ने तीन गोल किए जबकि खुशबू और अंजली ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। हार के बावजूद कंचनपुर की ओर से खुशी, सिया, गरिमा और रागिनी ने पूरे मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया। मैच रेफरी पार्वती यादव रहीं। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह और सुनीता पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।