बीएचयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए सीआईएसएफ की छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय पहुंच गई है। यहां दो सप्ताह तक रहने के दौरान टीम अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर,परिसर में अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा मानकों को देखेगी। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट नीलेश की अगुवाई वाली टीम यह निरीक्षण करेगी। यहां यह टीम प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक भी करेगी। टीम के सुझाव के आधार पर सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जाएगी।