फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं पर बीएचयू करेगी इंपैक्ट स्टडी रिसर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के काशी वासी और देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के उपयोग और लाभ पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इंपैक्ट स्टडी और एकेडमिक रिसर्च करेगा। साथ ही नगर निगम की संपत्तियों के रिकॉर्ड्स का डिजिटलाइजेशन और कंप्यूटराइजेशन किया जाएगा। यह निर्णय मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई स्मार्ट सिटी की 28वीं बोर्ड बैठक में लिया गया। बोर्ड बैठक में सबसे पहले नगर आयुक्त शिपू गिरि को बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डूडा की परियोजना अधिकारी निधि वाजपेयी को महिला निदेशक नियुक्त करने की संस्तुति दी गई। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का स्थानीय लोग, पर्यटक और श्रद्धालु किस रूप में उपयोग कर लाभ ले रहे हैं इस पर अध्ययन कराने का निर्णय लिया गया। ताकि इन परियोजनाओं को जनता के लिए और बेहतर किया जा सके। शहर के सभी विभागों की एकीकृत वेबसाइट पर चर्चा की गई। यह भी तय किया गया कि वेबसाइट के सभी कंटेंट की जांच एक्सपर्ट कमेटी से कराकर इसे 20 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। गुरुधाम पार्क और फूड स्ट्रीट को विकसित करने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

विजेताओं के सुझाव से होगी कुंड की सफाई


पिशाचमोचन कुंड पुनर्विकास काम पर यह तय किया गया कि विभिन्न वास्तुकला संकाय एवं विश्वविद्यालय में डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएं। साथ ही विजेताओं के सुझावों से कुंड की सफाई की जाए। स्मार्ट सिटी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संकाय के निदेशक प्रो. सुजीत दूबे और अनिल नारायण किंजेवाडेकर का कार्यकाल दो वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन मौजूद रहे।

15 जून से पहले बाढ़ से बचाव की तैयारी करें पूरीं
वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को जिला राइफल क्लब में संभावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिशाषी अभियंता बंधी प्रखंड ने बताया कि जिले में तीन परियोजनाएं चल रही हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएंगी। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं को 15 जून तक पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान सहयोग करने वाले नाविकों को सूचीबद्ध किया जाए। बाढ़ राहत शिविरों पर विभागों की ड्यूटी समय से लगा दी जाए। पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाए। बरसात से पूर्व नगर निगम नालियों और शिविर की सफाई करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें