कला संगम ग्लोबल की ओर से एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत संगीत से मानसिक और शारीरिक विकारों का इलाज होगा। साथ ही दिव्यांगजनों को संगीत की शिक्षा भी दी जाएगी। इसका शुभारंभ 30 नवंबर को शाम छह बजे बीएचयू के महामना मूल्य अनुशीलन केंद्र में होगा। कला संगम ग्लोबल के निदेशक डॉ. श्रीपति उपाध्याय और डॉ. गीता उपाध्याय ने शुक्रवार को लंका स्थित भोगाबीर में पत्रकारों को बताया कि संस्था 30 वर्षों से ब्रिटेन में भारतीय संगीत के संरक्षण और संवर्धन कर रही है। इसके नए प्रारूप का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त एस राजलिंगम और मुख्य वक्ता आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कलाकार पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य करेंगे।