विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश चंद्र ने सोमवार को बीएचयू (BHU) के वैदिक विज्ञान केंद्र में एक वृक्ष मां के नाम के तहत वैदिक नक्षत्र के पौधे रोपे। इन पौधों में नागकेशर, पाकड़, अशोक, मदार आदि शामिल रहे। दिनेश चंद्र वैदिक विज्ञान केंद्र के सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। इस दौरान केंद्र समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ केंद्र के विभिन्न शैक्षणिक कार्यों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के आचार्य प्रो. हृदय रंजन शर्मा, ज्योतिष विभाग के डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, दिनेश सिंह, आयुर्वेदिक संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. हरिहृदय अवस्थी आदि उपस्थित रहे।