बीएचयू के सिविल सेवा (प्रारंभिक और मुख्य) परीक्षा 2025-26 के लिए निशुल्क कोचिंग की प्रवेश परीक्षा पांच अप्रैल को होगी। विज्ञान संस्थान के न्यू लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक दो घंटे परीक्षा होगी। इसमें सिर्फ अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी विवि में पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित केंद्र पर एक घंटे पहले सुबह 9:30 बजे से अपने प्रवेश पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त परिचय पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। डाॅ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की ओर से सूचित किया गया है कि परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 18 मार्च से ही ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।