फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : दीक्षांत परिधान के लिए नहीं लगानी होगी दौड़, ऑनलाइन जमा होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 16 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार उपाधि लेने वाले विद्यार्थियों को परिधान के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। विद्यार्थी जहां परिधान की फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। मुख्य समारोह से तीन दिन पहले विभागों, संकायों में परिधान बांट दिए जाएंगे। पहली बार लागू हो रही व्यवस्था से विद्यार्थियों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 103वें दीक्षांत समारोह में केवल नौ दिन बाकी हैं। दीक्षांत परिधान के लिए 200 रुपये की फीस ली जाती है, अब तक विद्यार्थियों को काउंटर पर इसे जमा करना होता था। सबसे अधिक परेशानी उन छात्रों को होती थी, जो स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद बाहर रहते थे। छात्रों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय की ओर से इस बार ऑनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था की गई है। अब तक एक हजार विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है।
10 से 12 तक होगा परिधान का वितरण
परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्र ने बताया कि दीक्षांत परिधान तैयार हैं। 10 से 12 दिसंबर के बीच वितरण करा दिया जाएगा। ऐसा होने से समय से विद्यार्थियों को परिधान मिल जाएगा। अगर कोई बचा रहता है तो वह अगले दिन संस्थान, संकाय पहुंचकर परिधान ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें