अंतर विश्वविद्यलायीय फुटबॉल प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू ने टीम में शामिल खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा के अनुसार बीएचयू की फुटबॉल टीम में 18 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का कप्तान अक्षित आनंद को बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 20 से 25 जनवरी तक ग्वालियर के आईटीएम विश्वविद्यालय में खेली जाएगी।