फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू के छात्रों ने सिंहद्वार बंद कर दिया धरना, झूठे मुकदमे में फंसाने के लगाए आरोप

Sun, 21 May 2023 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र रविवार देर रात सिंहद्वार बंद करके धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप था कि उनको झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसीपी प्रवीण सिंह ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र रविवार देर रात सिंहद्वार बंद करके धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप था कि उनको झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र धरने पर अड़े रहे। एसीपी ने जब मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्रों का धरना खत्म हुआ।

विज्ञापन


हिंदी विभाग के छात्र अंबुज यादव ने बताया कि 18 मई की रात को सीनियर द्वारा हम लोगों के साथ मारपीट की गई। जिस सीनियर ने मारपीट की उसका भाई एसडीएम है और भाभी एसपी हैं। इसी दबाव में पुलिस ने हमलोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है। हम लोगों के ऊपर चार धाराओं के साथ पिस्टल सटाने का आरोप लगा दिया।

वहीं बीते चार दिनों से हम लोगों को दौड़ाया जा रहा है। हम लोगों का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। छात्रों की मांग है कि उनके ऊपर से फर्जी मुकदमे हटाए जाएं और उनका भी मुकदमा दर्ज किया जाए। मौके पर पहुंचे एसीपी प्रवीण सिंह ने जब मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्रों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें