बीएचयू के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में बृहस्पतिवार को यूपीएससी तैयारियों को लेकर कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप लगाई गई। यूपीएससी के माइंड सेट और समस्या समाधानों को लेकर विद्यार्थियों को स्किल, समस्या-समाधान क्षमता, सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास की सीख दी गई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन की ओर से ये कार्यक्रम किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रो. आशीष बाजपेयी ने डेवलपिंग स्किल्स एंड माइंडसेट फॉर यूपीएससी और प्रो. विनायक कुमार दुबे ने समस्या समाधान व रचनात्मक चिंतन विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारियां दी। वहीं, प्रो. पी. दलाई ने पारिस्थितिकी और पर्यावरण के मुद्दों पर जागरूक किया। केंद्र समन्वयक प्रो. आरएन खरवार मौजूद रहे।